Wednesday, August 3, 2016

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के महानिदेशक का संदेश

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (रा.अ.रि.ब्यूरो), गृह मंत्रालय (एम. एच. ए.) भारत सरकार, नई दिल्ली का एक संबद्ध कार्यालय है । इस ब्यूरो का उद्देश्य भारतीय पुलिस को सूचना तकनीकी के द्वारा सशक्त बनाना है जिससे उन्हें प्रभावशाली तरीके से कानून (विधि) का प्रवर्तन एवं लोक सेवा प्रणाली को सुधारने के लिए सक्षम बनाया जा सके ।

अपराध एवं अपराधिक ट्रेकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) परियोजना के लिए गृह मंत्रालय ने रा.अ.रि.ब्यूरो को नवीकृत अधिदेश दिया है| इनमे से लगभग 15000 पुलिस स्टेशनो में से लगभग 12000 में एफ़आईआर का 100% ऑन लाइन पंजीकरण आरंभ कर दिया गया है । इन 12500 स्थानों पर यह एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर प्रसारित किया जा चुका है । परन्तु कुछ स्थानों पर संयोजकता (कनेक्टिविटी) से जुड़ी समस्याएँ अभी भी एक चुनौती बनी हुई है अतएव इसका समाधान करने के लिए गृह मंत्रालय एन. ओ. एफ़. एन. तथा वैकल्पिक तकनीकी की तलाश कर रहा है । रा.अ.रि.ब्यूरो राज्यों / संघ शासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श-कर सीसीटीएनएस परियोजना के भाग के रूप में सौपे गए कार्य में गृह मंत्रालय की सहायता करेगा । इस परियोजना में जेलों तथा न्यायालयों को भी शामिल किया जाना प्रस्तावित है ।
ब्यूरो के विभिन्न प्रकाशनों (भारत में अपराध, दुर्घटनाओं से मृत्यु एवं आत्महत्याएँ, भारत में जेल सांख्यिकी और भारत में अंगुल चिन्ह) की हमारे देश में अपराधों, दुर्घटनाओं, आत्महत्याओं और जेल सांख्यिकी पर प्रमुख दस्तावेज़ के रूप में वर्षों से सराहना की जाती रही है । इन रिपोर्टों के सभी प्रकाशन ब्यूरो की वेबसाइट पर आम जनता के लिए उपलब्ध है ।
ब्यूरो ने लोक सेवा प्रदान करने की दिशा में वाहन समन्वय के नाम से इसकी मोटर वाहन समन्वय ई-सेवा की शुरुआत की है । पूर्व स्वामित्व वाले वाहन अथवा चुराये गए वाहन की बरामदगी की स्थिति में बातचीत करने से पहले मोटर वाहन (चोरी होने वाले अथवा नहीं) की स्थिति का सत्यापन करने के लिए यह उत्कृष्ट नागरिक केन्द्रित अन्तराफलक है। वाहन के क्रेडेंशियल की जांच करते समय यह विधि प्रवर्तन एजेंसियों एवं आरटीओ को भी सुविधा प्रदान करता है ।
विदेश मंत्रालय के महत्वपूर्ण विषयों जैसे कम्प्यूटर नेटवर्किंग एवं सिक्योरटी में एडवांस कार्यक्रम, विधि प्रवर्तन में आई-टी तथा अंगुल चिन्ह विज्ञान एवं आई-टी में भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) तथा विशेष राष्ट्रमंडल अफ्रीका सहयोग कार्यक्रम (एससीएएपी) के अधीन विदेशों के अधिकारियों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी ब्यूरो द्वारा संचालित किये जाते है ।
हमारे उद्देश्यों के अनुरूप मुख्य रूप से स्पष्ट क्षेत्रों में बदलते परिदृश्य के साथ गतिशील रहने के लिए ब्यूरो नवीन एवं न्वोन्मेषी कार्य करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है । नए कीर्तिमान बनाने के उद्देश्य से अपने कार्यों में नई ऊर्जा और अन्तःदृष्टि लाने का हमारा प्रयास रहेगा ।
आपके सुझाव / फीडबैक का dct@ncrb.nic.in पर स्वागत है ।
(राधाकृष्ण किणी ए, भा.पु.से)
महानिदेशक, रा.अ.रि.ब्यूरो

No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...