Tuesday, April 14, 2020

Siken Shekhar Bajpai ने PM Modi के 14 अप्रैल के भाषण के पूर्व ही PM के नजरिया पर किया प्रहार


14 अप्रैल 2020 में हमलोग प्रवेश कर चुके हैं। आधीरात के बाद मेरी निगाहें मोदी जी पर टिकी है। सिकेन के लिए कोई नया सब्जेक्ट नहीं है कि मोदी जी क्या बोलेंगे? लॉक डाउन पर माहौल खुलेगा। आपको संविधान के दायरे में रहने की पाठ भी पढ़ाई जाएगी। इसी बहाने बाबा साहब को भी याद करेंगे। ट्रेन की रफ़्तार भी लौटेगी। मगर मोदी जी 130 करोड़ लोगों को कोरोना की अधूरी पाठ पढ़ाएंगे।

मोदी जी अपने भाषण में अपने  महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत 55 करोड़ गरीबों को COVID 2019 की मुफ़्त टेस्टिंग व इलाज की सुविधाएं को बाबा साहब के चरणों में समर्पित करेंगे। आप सुनने के लिए तैयार रहिएगा।



आगे की डेट को भी लेकर आपको अगाह किया जायेगा। मोदी जी अपने भाषण में अपने शर्तों पर फंसे लोगों को सुरक्षित उनके आवास तक पहुँचाने की भी मदद करने की अपील करेंगे क्योंकि कानून के बहाने कोविड 2019 को 2020 में हराना है।

बाबा साहब के सम्मान में पुलिसिया सिस्टम से आक्रोशित जनता को प्यार करने की अपील भी करेंगे। मोदी जी कोरोना को लेकर कहेंगे कि भारत अभी दूसरी स्टेज में है। भारत की तीसरी स्टेज में जाने की संभावना नहीं है। मगर इस बात के साथ ही कहेंगे कि हमें फिर भी हर हाल में सतर्क रहना होगा जिससे 130 करोड़ देशवासियों की जान बचाई जा सके।



इतना के बाद देश की जनता भाषण सुनकर गदगद होने वाली है। स्थिति ऐसी होगी कि शाम के 5 बजे बालकनी से ताली और थाली की आवाज फिर से सुनने को मिलेगी। देश की जनता अपने प्रधान सेवक पर फिर से गर्व करेगी। मगर देश की जनता कभी नहीं पूछेगी कि मोदी जी कौन सा जादू चला रहे हैं जिससे कोरोना का बाजार भारत न बने?

मोदी जी अपने भाषण में देश के 400 जिले का भी जिक्र करेंगे जहां COVID19 का एक भी केस नहीं आया है। सावधान रहिएगा, यहां का क्रेडिट भी वो लेने के लिए चार कदम आगे नज़र आएंगे।

इसके साथ ही मोदी जी लॉक डाउन के दौरान किसान भाइयों-बहनों को राहत की सांस दे चुके कुछ योजना का भी जिक्र करेंगे जिसमें मुख्य रूप से 'पीएम किसान योजना' व्  'किसान सम्मान निधि',शामिल है। देश की स्थिति वैसे ही खुलेगी जैसे सदन में पक्ष और विपक्ष के आंकड़े हैं। विपक्ष के आंकड़ों जैसी स्थिति खुलने की है और पक्ष के आकड़ों जैसी स्थिति लॉक डाउन की। आप घबराएं नहीं। इस बार कोई तमाशा नहीं होगा। कोई ताली या थाली बजाने वाले सन्देश नहीं होंगे। बड़े सामन्य तरीके से कोविड के जंग को जीत रहे योद्धाओं का वो सम्मान अपने भाषण में करने वाले हैं।

मैं अक्सर मोदी जी को गौर से देखता हूँ। उन्हें सुनता और समझता हूँ। कई बार मेरे द्वारा इस्तेमाल किये गए शब्दों पर आप लोग जमकर अटैक किये हैं। आप लोग मुझे रोकने की कोशिश धमकी के साथ प्यार से भी किये हैं। आपको बताना चाहता हूँ इससे मुझ पर जितना फर्क पड़ता है उससे कहीं ज्यादा मोदी जी पर प्रतिक्रिया देने के लिए मेरे आगे के शब्द तैयार होते हैं।

जो लोग मेरा समर्थन करते हैं उनसे मुझे वास्तविक लोकतान्त्रिक देश में होने की अनुभूति मिलती है। मोदी जी पर पहली बार भाषण के पहले अपनी प्रतिक्रिया दे रहा हूँ। इसके साथ ही कुछ सवालों के जरिये उन पर प्रहार भी कर रहा हूँ। आप लोगों के कॉल और संदेशों का जवाब मैंने जिस तरह दिया है वैसे ही इस लेख को पेश कर रहा हूँ। भाषण में शत प्रतिशत मेरा दावा है कि इसी तरह की बातें होंगी। बाबा साहब के साथ लॉक डाउन और कानून के चैप्टर पर कोरोना की हार को केंद्रित करना मोदी जी का मकसद होगा। कल मिलेंगे 10 बजे के बाद। भाषण आप भी जरूर सुनियेगा। जय हिन्द।

आपका
सिकेन शेखर बाजपेयी


Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...