डॉ जसबीर कौर, कोमल हृदय की कवयित्री, लेखिका हैं। पिछले पंद्रह सालों से साहित्य कार्य से निरंतर जुड़ी हैं।अपने गहरे भाव अपनी रचनाओं द्वारा सांझा करती हैं। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित, साहित्य प्रेम व कर्मठता से परिपूर्ण डॉ अमित कौर पुरी इस मंच की संस्थापिका हैं। अपनी काव्य कुशलता व सहजता से जसबीर कविता मंच को सुशोभित किया। कई पुस्तकों की लेखिका, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन, इथेनोबाटनिस्ट व संवेदनशील कवयित्री।
जसबीर कविता मंच नई दिल्ली द्वारा काव्य संग्रह प्रकृति और भावनाएं का दिनांक 12 नवंबर 2022 को हिंदी भवन में विमोचन समारोह हुआ। डॉ. जसबीर कौर इस काव्य मंच की संस्थापिका व डॉ अमित कौर सह-संस्थापिका हैं।
इस विमोचन समारोह के विशिष्ट अतिथिगण डॉ संदीप मारवाह, उर्वशी अग्रवाल, विकास यशकीर्ति, मृदुला टंडन, प्रेम भारद्वाज, नरेश मलिक व अंजू जैन थे।
इस काव्य संग्रह में देश विदेश के अट्ठाइस कवि-कवयित्रियों की रचनाएं सम्मलित हैं। सभी ने इस काव्य संग्रह विमोचन समारोह में उपस्थित हो कर काव्य सेशन का लुत्फ उठाया। जिन कवि कवयित्रीयों की कविताएं इस संग्रह में है उनके नाम हैं- कवयित्री डॉ. अमित कौर पुरी, डॉ जसबीर कौर, ज्योतिर्मया ठाकुर, डॉ नीलम वर्मा, सुषमा चौहान, रूपम लाल, रश्मि 'लहर', संजय श्रीवास्तव 'सागर', सुमन माहेश्वरी, वन्दना खुराना, नीलू गुप्ता, सुरभि जोशी, शांति शर्मा, डॉ. मंजुला पाण्डेय, सुनीता बंसल, ऊषा जैन, अंजू क्वात्रा, मृदुला भटनागर, अल्का महेश्वरी, डॉ लवलीन, स्वर्णज्योति, कवयित्री गीता सचदेव कपूर, नलिनी पोपट, मोनिका चावला कपूर, अतुल अविरल, मंजू गुप्ता, पूर्णिमा राय, हरमिन्दर कौर।
साहित्य प्रेम आज के काव्य समारोह के हर क्षण में समाहित था। डॉ जसबीर कौर ने स्वरचित सरस्वती वंदना से काव्य समारोह आरंभ किया व नारीशक्ति पर अपनी रचना साझा की। डॉ. संदीप मारवाह ने काव्य पुस्तक विमोचन कर अपने सकारात्मक विचारों से सभी साहित्यकारों को प्रोत्साहित किया। डॉ अमित कौर पुरी जी ने बीज वर्षा कविता सांझा कर प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
उर्वशी उर्वी जी ने शबरी पर अनुभूतियां सांझा की व नरेश मलिक जी ने अपनी गजल से समा बांधा। अंजू जैन जी ने मां पर अपने मन के उद्गार सुनाए, तो विकास यशकीर्ति जी ने गीत संकरी गली राजपथ हो गई ...सुना मन मोह लिया। प्रेम भारद्वाज व मृदुला टंडन जी ने अपनी रचना द्वारा जीवन सत्य से श्रोताओं को रूबरू कराया। सभी सहभागी कवि कवयित्रीयों ने काव्य संग्रह प्रकृति और भावनाएं से अपनी रचनाएं सांझा की। जसबीर कविता मंच की ओर से सभी अतिथिगण व् साहित्यकारों को साहित्य सम्मान, स्मृति चिन्ह, शॉल, गुलदस्ता व सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
अतिथिगण गौरव गुप्ता, हरीश गुप्ता, सिमरन चुग, नैन्सी जुनेजा, प्रेरणा शर्मा, राजेश मांझी, अनिल मासूम और शानू एवं मनीष सिन्हा को मंच पर सम्मानित किया। ऑल इंडिया रेडियो की प्रसिद्ध रेडियो जॉकी अमिता कमल ने मंच का संचालन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अमिता इन दिनों देश के पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन के लिए भी अहम योगदान दे रही हैं।
जसबीर कविता मंच का उद्देश्य सुप्रसिद्ध साहित्यकारों का सम्मान व नवीन साहित्यकारों का प्रोत्साहन देना है। इस काव्य संग्रह से जसबीर कविता मंच ने प्रकृति प्रेम व पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश श्रोताओं तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया है। जसबीर काव्य मंच की साहित्य के प्रति कर्मठता सराहनीय है।
Register Now ! THE SIKEN SHEKHAR BAJPAI SHOW | PROMO




No comments:
Post a Comment