Tuesday, May 10, 2016

‘राष्ट्रवादी विकास परिषद’ के शंखनाद से थर्राएगा ‘काला टीका’

मेरठ। देश की एकता और अखण्डता के पुल पर अपनी कुदृष्टि गड़ाने वालों के लिये अब एक बुुरी खबर है। समाज को शिक्षा और ज्ञान के साथ-साथ एकजुटता के आह्वान की बुलंद आवाज के साथ ‘राष्ट्रवादी विकास परिषद’ ने अपना शंखनाद किया है। अब काले कारनामों का भंडाफोड़ कर राष्ट्रिय पटल पर उकेरा जायेगा ताकि देशवासियों का हक मार कर देश पर ‘काला टीका’ लगाने वालों पर नकेल कसी जा सके।
अब है यूपी की बारी
दिल्ली से संचालित यह संस्था अब उत्तर प्रदेश की तरफ अपना रुख कर रही है, भारत के उन तेज-तर्रार युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं किशोरों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी जिन्होंने देश के लिये किसी भी रूप में अपना योगदान दिया हो।
"हमारा मकसद है उन लोगों से जनता को सचेत करना जो देश में अपनी सत्ता चलाने के लिये जनता को बर्गलाने का काम करते हैं, जो अशिक्षा के कारण गरीबी की मार झेल रहे लोगों को रोजगार न देकर चंद रूपयों की लालच में उनकी भावनाओं को खरीद कर शासन-प्रशासन को रोज नई-नई विकृति उपज से परेशान करते रहते हैं"
-संतोष त्रिपाठी, वरिष्ठ पदाधिकारी, राष्ट्रवादी विकास परिषद, नई दिल्ली
जुड़ें सिर्फ एक कॉल पर
‘राष्ट्रवादी विकास परिषद’ में जुड़ने एवं वालंटियर बनने के लिये न तो ज्यादा पढ़ा-लिखा होने की जरूरत है और नहीं ज्यादा धनवान बल्कि देश-भक्ति के जज्बे से ओतप्रोत उन युवाओं का स्वागत है जो भारतीय सभ्यताओं पर यकींन रखते हैं। जो साक्षरता से कहीं ज्यादा संस्कारों को महत्व देते हैं। संस्था से जुड़ने के लिये 9454653000, 9458002343, 9458002342 पर संपर्क किया जा सकता है, उपरोक्त नम्बरों पर ह्वाटसएप की सुविधा उपलब्ध हैं।
पदाधिकारियों का गठन अंतिम चरण में
उत्तर प्रदेश में पदाधिकारियों का गठन अपने अंतिम चरण में है। जल्द ही उन नामों को जनता के समक्ष रखा जायेगा जो ‘राष्ट्रवादी विकास परिषद’ के उत्तर प्रदेश में प्रतिनिधित्व करेंगे।
(साभार: इरेडिओ डॉट कॉम) 

No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...