Friday, May 1, 2020

वाह मोदी जी वाह: आज आपने गुजरात दिवस मनाया, महाराष्ट्र दिवस मनाया मगर नहीं मनाया मजदूर दिवस



सौ बात की एक बात मोदी जी, सुबह से लगातार मैं आप पर कड़ी नज़र के साथ था। मजदूरों पर आपका ट्विटर आज एक्टिव नहीं दिखा। मजदूर दिवस गुजरने के राह पर था, तो अंग्रेजी माध्यम में एक ट्वीट ठेल दिए। सही है। मान लिए आपका यही मजदूर दिवस है। अब मैं अपने दोस्तों को इसे देशी भाषा में साझा कर रहा हूँ, मगर मोदी जी एक सवाल सिकेन आप पर जरूर उठाएगा कि आज के मजदूरों के सामने मेरे मोदी जी कहां हैं? कह दीजिये कि अब काम नहीं कर पा रहा हूँ। मेरे प्यारे मजदूर भाइयों बहनों, आप दर्द में रहो- दर्द से बाहर निकलो, मरो-जियो, जो होना है होता रहे, मगर मैं नहीं बोलूंगा आपकी समस्याओं पर अपनी मन की बात। पढ़िए मोदी जी के इस ट्वीट को: आज की बैठक के दौरान श्रम कल्याण पर हमने विचार-विमर्श किया था। भारत को हमारी मेहनती श्रम शक्ति पर गर्व है। हमने उन तरीकों पर चर्चा की जिनके माध्यम से यह क्षेत्र भारत के विकास को बढ़ा सकता है।

No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...