Sunday, August 14, 2016

जब तेंदुलकर ने खिलाड़ियों का मुद्दा उठाया तो मोदी जी का दनादन #Tweet


मोदी जी ने 15 अगस्त के भाषण के लिए जब मांगे सुझाव तो सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री से गुजारिश की कि वो 15 अगस्त के मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं इस पर मोदी जी हरबराये और ट्वीट किये "भारत रत्न और भारत के सबसे ज्यादा प्रशंसित खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर चाहते हैं कि मैं 15 अगस्त को रियो में मौजूद भारतीय एथलीटों के बारे में बोलूं."

"मैं सचिन तेंदुलकर के विचारों की सराहना करते हुए ये जोड़ना चाहता हूं कि इस विषय पर बोलने के लिए 15 अगस्त का इंतज़ार क्यों करें. मैं ये अभी करना चाहता हूं."

"रियो में मौजूद हमारे एथलीटों और उन्हें वहां तक ले जाने वाले उनके कठिन परिश्रम पर भारत को बेहद गर्व है. जीत और नाकामी जीवन का हिस्सा हैं."



" जिन एथलीटों के गेम बचे हैं, मैं उन सभी से गुजारिश करता हूं कि वो अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ कोशिश करें और संकल्प के साथ खेलें. परिणाम क्या होगा, इसका बोझ न रखें."

"रियो में मौजूद हर भारतीय एथलीट मजबूती, संकल्प और निष्ठा हमें गर्व से भर देता है. वो भारत का गौरव हैं."

No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...