Sunday, May 7, 2017

'Eredio' में विस्तार से प्रकाशित हुआ समाचार बन्धु पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन। त्रिनाथ मिश्र है 'Eredio' के एडिटर इन चीफ।


• समाचार बन्धु पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में डीएम समीर वर्मा ने पत्रकारों के सहयोग की कही बात
• रंजीत जैन ने प्रेस क्लब खुलवाने में आने वाले खर्च को वहन करने का जताया भरोसा
• सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कमेटी बनाकर सरकार से पत्रकारों के लिए कुछ नया करने का उठाया बीड़ा

मेरठ। समाचार बन्धु पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मेरठ शहर के वरिष्ठ पत्रकारों समेत तमाम बुद्धिजीवियों का मजमा देखा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी समीर वर्मा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भगवान दास मारवाड़ी, आरएसएस प्रचारक कृपाशंकर, प्रभात रॉय, दिनेश गोएल, सूचना उपनिदेशक डॉ. बजाहत हुसैन रिजवी, रंजीत जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

उद्बोधन के दौरान प्रभात रॉय ने प्रत्रकारों के लिए होने वाली तमाम समस्याओं को गिनाया और स्वयं में भी सुधार करने की नसीहत दी।

राजेश शर्मा ने कहा कि मेरठ में कोई भी ऐसा सेंटर नहीं है जहां से हम अपना प्रेस कांफ्रेंस कर सकें। आस-पास के लगभग समस्त जनपदों में एक स्थान अवस्य है जहां से पत्रकारों के मिशन का संचालन सुचारु रूप से चलता है। पत्रकार कालोनी, प्रेस क्लब की बहाली और अपने में सुधार करने का भी मुद्दा दमदार तरीके से उठाया।

समाचार बन्धु पत्रकार वेलफेयर असोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा ने कहा कि मेरठ प्रेस क्लब पिछले सात सालों से राष्ट्रपति शासन का शिकार है, यही नहीं प्रेस क्लब जिन तानाशाहों के हाथ में प्रेस क्लब है वो शुरू से ही पत्रकारों के विरोधी रहे हैं। चंद्रा ने जिलाधिकारी समीर वर्मा से मांग की कि प्रेस क्लब के संचालक को जल्द से जल्द बदल दिया जाये या फिर इसका संचालन किसी अन्य संगठन के जिम्मे सौंप दिया जाये।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य वक्ता एवं आरएसएस प्रचारक कृपाशंकर ने पत्रकारों के कठिन समय में कार्य करने की छमता की तारीफ करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के आ जाने से पत्रकारिता की चुनौतियों में वृद्धि हुई है। अपने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए सारांश के रूप में बताया कि एकजुट होकर कार्य करने से ही शक्ति का एहसास होगा और फिर किसी से हक मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि खुद ब खुद मिल जाएगा। बताया कि देश को आजाद कराने वालों ने पत्रकारिता को हथियार बनाया था और कभी न मिल सकने वाली आजादी को अंग्रजी हुकूमत के गले में हाथ डालकर छीन लिया। उत्साहवर्धन करते हुए पत्रकार सम्मेलन की शानदार सफलता पर बधाई दी।

जिलाधिकारी समीर वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया में मुख्य द्वंद व्यवसाइकता और पत्रकारिता में बैलेंस बनाना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के आ जाने से एक नई क्रान्ति का जन्म हुआ है लेकिन प्रिंट मीडिया में प्रबुद्धता को बनाए रखने से पाठकों के बढ़ने की पूर्ण संभवना विद्यमान रहती है। प्रेस क्लब के मुद्दे को भलीभांति समझ लेने के पश्चात पूर्ण रूप से सहयोग करने का अश्वासन देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्या निवारण हेतु प्रयासरत रहेंगे। पत्रकारों एवं प्रशासन में बेहतर तालमेल बनाने पर जोर देते हुये कहा कि वे हर संभव मदद को तैयार हैं।

अरविंद शुक्ल ने पत्रकार होने के एवज में अपने बेटे को पब्लिक स्कूल में पढ़ा पाने में अक्षम होने के मलाल के साथ नम आंखों से पत्रकारिता की कठिन तपस्या में उबल रहे पत्रकारों के दर्द को बयान करने की कोशिश की। बताया कि मेरठ शहर ही नहीं बल्कि देश में 99 प्रतिशत पत्रकार ऐसे हैं जो दूसरा आॅप्शन मिलते ही पेशे को छोड़ देने में विश्वास रखते हैं। कॉरपोरेट मीडिया मालिकों पर तंज कसते हुए अरविन्द ने कहा कि अब तो संस्थानों के मालिक पत्रकारिता कोटे से लोसभा और राज्यसभा जाने लगे हैं, यह पत्रकारों के हक पर डाका नहीं है तो और क्या है?

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि तमाम उपमाएं और शाबासी देने के बजाय मैं सीधे मुख्य मुद्दे पर बात करना चाहूंगा। बताया कि विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने का साहस कोई पत्रकारों से ही सीख सकता है। सलाह देते हुये कहा कि आप कुछ लोगों का प्रतिनिधिमण्डल बनाएं और उसमें हम भी शामिल होकर जो भी मदद होगी वो करने को तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम में पहुंचे ऋषभ एकेडमी के सचिव रंजीत जैन ने कहा कि प्रेस क्लब की बहाली में लगने वाले हर एक पैसों की जिम्मेदारी मेरी होगी और इसके अलावा भी सहयोग करने का अश्वासन दिया।

सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा कि पत्रकार समाज का ‘नमक’ होता है और इसे समाज की ‘आंख’ के रूप में स्वीकार किया गया है जो जगत में ‘ज्योति’ की भांंति जलकर देश को नई दिशा प्रदान करता है।

इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान राजीव शार्मा, संदीप कुमार रायजादा, सरदार मंजीत सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों सहित अनेक विभूतियों की उपस्थिति बनी रही। सभी का सहयोग रहा और इस तरह के कार्यक्रम पर ‘समाचार बन्धु’ के अध्यक्ष दिनेश चंद्रा एवं आयोजक मण्डल को सभी ने तह ए दिल से बधाई दी।
आभार- Eredio.com 

No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...