हम और आप ख़बरें खूब पढ़ते हैं। देश के नाम पर, धर्म के नाम पर, सुशासन के नाम पर, विकास के नाम पर और जब सत्ता के नाम से जुड़ी ख़बरों की कमान हो तो फिर आँख कान बंदकर के दो-चार गुणा ज्यादा पढ़ते हैं। क्या नहीं पढ़ते हैं क्या? अरे बोलिये नहीं पढ़ते हैं क्या? पढ़ते हैं न त चुप क्यों हैं? बोलते रहिये, देखे है न? मोदी जी कैसे बोलते है? देश की स्थिति क्यों न सरकारी व्यवस्था से बदतर हो ! मोदी जी बोलेंगे ! धर्म के नाम पर क्यों न मोदी जी के राजनीतिक चमचे खूब रोटी सेंक सके ! मोदी जी बोलेंगे ! सुशासन के नाम पर मोदी और मोदी सिस्टम जनता को क्या दी? पता नहीं जनता को ! मोदी जी बोलेंगे ! देश विकास कहां कर रहा है? आम मनुष्य को कितना इस विकास का असर हो रहा है जरुरत के हिसाब से ! फिर भी मोदी जी बोलेंगे ! सच्चाई यह है कि मोदी जी बोलते है लेकिन किसके लिए? यह सवाल है। इसका जवाब बहुत साफ़ है। क्या सोच रहे है? जनता के लिए अरे नहीं। मोदी जी को भी मालूम है कि न्यूज़ वाले भैया के लिए मुझे बोलना है।
क्योंकि वो मेरी एक बार कही बात को 5 तरीके से पेश करते है। नहीं समझ आया। समझाते है। जाना नहीं है न कहीं। सांस लीजिये.......
पहले मोदी जी के चमचा बने पत्रकार भैया लोग मोदी जी के भाषण के वक्त लाइव दिखाएंगे, फिर वही बात को हिंदी वाले भैया अंग्रेजी में ब्रेकिंग न्यूज़ का फ़्लैश वर्ड लगाकर खूब टीवी स्क्रीन पर दौड़ायेंगे और जब यह सब हो जायेगा तो फिर तनका सानी सांस ले-ले-के पूरा दिन हेडलाइंस से स्टोरी चलाएंगे। शाम में सोने के पहले इन्हें लगा कि पेट अभी भरा नहीं तो फिर मोदी के चमचा बने नेता को स्टूडियो में बिठा कर इज्जत और बेइज्जत करेंगे। आप मुझे कहिय, गलत अगर कहते है तो....... अच्छा आप त कहियेगा, 'भैया तू त बोलेगा भी और लिखेगा भी', 'मोदी जी से तो नफरत जो है', अरे साहब ऐसा नहीं है, अगर सोचते है तो सोचिये।
लेकिन इस तस्वीर को देखिये....
खबर जानने की उत्सुकता है तो पढ़िए जरा...
आज प्रदेश युवा काँग्रेस बिहार के महासचिव राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नोटबंदी के एक वर्ष पूरा होने पर हाजीपुर के गाँधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन कर भाजपा के नोटबंदी जश्न के फैसले का विरोध किया गया है और भाजपा के नोटबंदी जश्न को बिहार कांग्रेस द्वारा इसे काला दिवस के रूप में मनाया गया है। भाजपा के जश्न के पीछे की कहानी को आप अगर राष्ट्रवादी है तो नहीं दबा सकते है। बियॉन्ड द थर्ड आई में मैंने एक ख़बर पब्लिश की थी
इसे पढियेगा जरूर: '500-1000 के नोट बंद होने की वजह से घंटों भटकता रहा बलात्कार पीड़ित बच्ची का परिवार '
नोटबंदी 2016 से सबंधित खबर: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तस्वीर को कितना घिनौना होने पर विवश कर दिया देखिये जरा....
नोटबंदी 2016 से सबंधित खबर: यह प्रधानमंत्री मोदी नही हत्यारा मोदी है- सिकेन शेखर
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश युवा काँग्रेस बिहार के महासचिव राकेश कुमार यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सरप्राईज ऐलान करने का नशा सवार रहता है बिना सोचे समझे पिछले वर्ष नोटबंदी जैसे निर्णय का ऐलान किया जिससे देश में वित्तीय आपातकाल जैसे हालत उत्त्पन हो गए, मोदी जी के इस पागलपन भरे ऐलान ने रातों रात लोगों पर वित्तीय कहर ढा दिया। उन्होंने आगे कहा, लोगों के पास में रूपये रहते हुए भी कई रात भूखे सोना पड़ा, बैंकों के लाइन में सैंकड़ों लोगों की मौत हो गयी, निजी अस्पतालों में मरीज का इलाज नहीं हुआ, गंभीर रोज से पीड़ित मरीज दुकान से दवा नहीं खरीद पाये, बैंकों के तमाम कर्मचारी परेशान हुए, व्यापार, दूकान, गरीब, फुटपाथ का कारोबार ठप्प पड़ गया, देश में आर्थिक मंदी आयी, लोगों से रोज़गार छीन गये। राकेश कुमार यादव ने आगे कहा, देश के सभी वर्गों के लोग और मल्टीनेशनल कम्पनियाँ इस नोट बंदी से बुरी तरह प्रभावित हुई। उन्होंने आगे कहा, 'मोदी जी के जिस गलत निर्णय ने देश के विकास को वर्षों पीछे कर दिया उसी निर्णय का आज भाजपा देशव्यापी जश्न मना कर साबित कर रही हैं कि भाजपा झूठ बोलती है, जोर से बोलती है और विश्वास के साथ बोलती है'।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय ट्रेनर सत्येंद्र यादव ने कहा कि नोटबंदी का फैसला: देश के सैंकड़ों चहेते पूँजीपतिओं के हित में किया गया फैसला है और यह फैसला देश के इतिहास में आर्थिक त्रासदी के रूप में याद किया जायेगा। इन पूँजीपतिओं पर बैंकों का आठ लाख करोड़ का कर्ज था जिसे नोटबंदी की आड़ में भरपाई करने का काम किया गया। नोटों की छपाई में सरकार के तरफ से 21 हज़ार करोड़ रुपया खर्च किया गया जबकि बैंकों में 16 हज़ार करोड़ रुपया ही आया कुल मिलाकर नोटबंदी की आड़ में 8 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है जिसका हिसाब देने की बजाय इस नोटबंदी घोटाले को सफलता भरा कदम दिखाने का आज देश भर में भाजपा द्वारा ढिंढोरा पिटा जा रहा है।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से गौरव आनंद (उपाध्यक्ष, हाजीपुर विधान सभा युवा काँग्रेस), संतोष मिश्रा (अध्यक्ष, लालगंज विधान सभा), चन्दन कुमार राय, नीलेश भारद्वाज, युवराज सुनील सिंह, रौशन कुमार, मृय्तुन्जय कुमार, रेयान, अकबर, सब्बीर अहमद, शाश्वत, छोटू, आकाश, कुंदन, नितीश, विपिन, ऋषव, राहुल, विजय आदि लोग उपस्थित रहे।
फेसबुक: सिकेन शेखर के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ट्विटर: सिकेन शेखर को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यूट्यूब : सिकेन शेखर को यूट्यूब पर देखने और सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

1 comment:
Thanks facebook for blocking this news during promotion........
Post a Comment