| द बिग कन्वर्सेशन के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए हाजीपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता कुमारी |
बियॉन्ड द थर्ड आई द बिग कन्वर्सेशन को संबोधित करते हुए हाजीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती संगीता कुमारी ने सबसे पहले अपने संबोधन में स्वाभिमान भवन में उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देकर अपनी बातें शुरू की।
आगे अपने संबोधन में कही, आज का जो प्रोग्राम यहाँ आयोजन किया गया है इसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि सारी महिलायें यहाँ एकजुट हैं। क्या आप मानती हैं कि सिर्फ आज ही हमारा दिन हैं? देखिये पूरे साल का 365 दिन हमारा हैं। अभी भाई साहब बता रहे थे कि हमारे घर में महिलाओं को डरा दिया जाता हैं, मार दिया जाता हैं, क्या अब होता है? सच्चाई में होता है, बताइए? क्या किसी के घर में किसी के आँख के सामने जलाना संभव हैं? आप लोगों के सामने किसी को जला सकता हैं? इस सवाल को रखने के बाद स्वाभिमान भवन नहीं की गूंज से भर जाता है।
![]() | |
|
क्योंकि कहाँ-कहाँ से लोग आये हैं? राघोपुर, तेरसिया तो यह जगह यहाँ नहीं है बहुत दूर है। आप सभी सशक्त हो चुके हैं। आप सभी जानते हैं अब हमलोगों पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। हमारे अभिभावक, परिवार सभी का सपोर्ट है हमारे साथ हैं और आपको कोई भी जरुरत हो तो आप हमसे कह सकते हैं।


No comments:
Post a Comment