Friday, December 28, 2018

कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का जश्न #BeyondTheThirdEye


आज दिनांक 28 दिसम्बर 2018 को वैशाली जिला युवा कांग्रेस के द्वारा हाजीपुर में कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर बड़े धूमधाम से जश्न मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता वैशाली जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंदन कुमार राय ने किया। जिसमें कोढ़ा कटिहार की विधायक सह  वैशाली जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी सुश्री पूनम पासवान जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन 28 दिसंबर सन अट्ठारह सौ पचासी में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी।

उस वक्त देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और देश को एकजुट करने एवं अंग्रेजों को लोहा देने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी का निर्माण किया गया था। इसीलिए यह पार्टी भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी है। पार्टी का शुरु से ही सेवा, बलिदान, त्याग, तपस्या दूसरों के प्रति सम्मान की भावना रही है और आज जो मजबूत भारत है वह कांग्रेस पार्टी के विचारों, सहयोग, बलिदान व् दूरदर्शी नजरिया की ही देन है।

आज हमारा भारत देश बुलंदियों की शिखर को छू रहा है। इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश कुमार यादव ने कहा कि हमने अपने भारत देश को विकासशील देश से विकसित राष्ट्र बनाया है और आगे इस भारत को बेहतर भारत- युवाओं का भारत- महिलाओं का भारत- हमें बनाना है और आने वाले दिनों में हमें देश के प्रति सभी धर्मों को अपने साथ लेकर चलना है ताकि हम एक भारत को एक माला के तरफ पिरो सके।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, इंजीनियर चुन्नू कुमार, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस वैशाली सत्येंद्र राय, जिला महासचिव रोहित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष हाजीपुर मुकेश निराला, जिला महासचिव रंजीत कुमार राय, जिला महासचिव दीनबंधु सिंह, महासचिव चिंटू पासवान, मनोज राय, जय प्रकाश राय, जितेंद्र चौधरी, आदित्य कुमार, अशद हाशमी, मोहम्मद जसीम, डब्लू कुमार आदि लोग शामिल रहे।

No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...