Monday, December 31, 2018

युवा कांग्रेस का 'युवा क्रांति यात्रा' 2 जनवरी को हाजीपुर में, मकसद- मोदी के कार्यकाल के सच पर पर्दाफाश करना


2019 लोकसभा चुनाव अब बेहद नजदीक है और ऐसे में राजनीति में जो लेफ्ट और राइट टर्न है वो भी जनता के करीब से लेने की अद्भुत और अनोखी कोशिश में है। अभी जरा सी देर पहले वैशाली जिला युवा काँग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय ट्रेनर सह उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव जी ने एक प्रेस विज्ञपति जारी कर आप तमाम लोगों के लिए सुचना साझा किये हैं।

दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय युवा काँग्रेस द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश भर में 'युवा क्रांति यात्रा' चलायी जा रही है।  यह 'युवा क्रांति यात्रा' पश्चिम बंगाल से होते हुए आज किशनगंज के रस्ते बिहार की सीमा में प्रवेश कर गयी है और दिनांक 2 जनवरी दिन बुधवार को लोकतंत्र की भूमि वैशाली जिले में पहुँच रही है।  'युवा क्रांति यात्रा' बिहार के विभिन्न जिलो में लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

'युवा क्रांति यात्रा' का मकसद देश की जनता को मोदी सरकार के कार्यकाल का सच, युवाओं से किये गए वादे, बिहार में नीतीश सरकार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आम लोगो को सच्चाई से अवगत कराना है।
'युवा क्रांति यात्रा' का स्वागत 2 जनवरी 2019 को दोपहर 1 बजे रामाशीष चौक पर करने के उपरांत मुख्य कार्यक्रम स्थानीय हाजीपुर परिसदन (सर्किट हाउस) में 2 बजे से किया जायेगा। जिसमें युवा काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री निवास, प्रदेश युवा काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, युवा काँग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव समेत राष्ट्रीय व् प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।









No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...