Monday, March 12, 2018

आज की महिलाएं देश के हर क्षेत्रों में काम कर रही हैं: प्रिंसिपल मारिया जोस


सेंट जॉन्स एकेडमी के जूनियर विंग की प्रिंसिपल श्रीमती मारिया जोस ने बियॉन्ड द थर्ड आई के द बिग कन्वर्सेशन में महिलाओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले पूछी, कैसा लग रहा है आप लोगों को? तो महिला दिवस पर एक जुट हुई महिलाओं की एक सुर में आवाज आई अच्छा लग रहा हैं। फिर मारिया जोस ने सवाल की बहुत खुश है आपलोग? तो एक बार फिर से उपस्थित महिलाओं ने कहा, हाँ बहुत खुश हैं। जवाब सुनकर मारिया जोस साफ तौर पर खुश नज़र आई।  उसके बाद अपने संबोधन में कहा, आप सभी को मेरे तरफ से और मेरे स्कूल के तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहुत-बहुत-बहुत बधाइयाँ।



आप लोगों से मुझे मिलने की बहुत ख़ुशी हैं। इस अवसर पर जितने भी मेहमान आये हैं सब लोगों ने आप लोगों से विचार शेयर किया हैं। महिला दिवस पर हमें गर्व महसूस होना चाहिए। क्या आप गर्व महसूस कर रही हैं? आप इस दिन को लेकर जागरूक हैं? आपको ख़ुद को जागरूक बनाना हैं। हमें ख़ुद को जागरूक बनाना चाहिए और इसके लिए हमें ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए। अभी आपने देखा कि कितने अच्छे तरीके से स्वाभिमान सेवा संस्थान की बहनों ने नाट्य मंचन किया। आप लोग मुझे बताइए कि घर में पूरा काम सँभालने वाला कौन हैं? औरत लोग ना? ज्यादा कौन सँभालते हैं? औरत लोग संभालते हैं? हैं कि नहीं? आप कर सकती हैं ना? बहुत कुछ कर सकती हैं।


देखिये आपको सबसे पहले अपने सभी बच्चों को स्कूल भेजना हैं। क्या आप सभी के बच्चे स्कूल जातें हैं? महिलाओं ने जवाब में ‘हाँ’ कहकर उत्तर दी, फिर उन्होंने कहा, जब तक आपका बच्चा पढ़ेगा नहीं, लिखेगा नहीं तब तक कुछ हो सकता हैं! कुछ भी नहीं हो सकता हैं। आज की महिलाएं देश के हर क्षेत्रों में काम कर रही हैं। आज की महिलाएं वैज्ञानिक हैं, कंप्यूटर बनाती हैं, इंजिनियर हैं, गाड़ी चलाती हैं, ड्राईवर हैं, ऑफिस में काम करती हैं। हर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा महिलाएं आगे आ रही हैं। घर में भी आप देखिये, बच्चों को संभालना हो, घर में खाना बनाना हो, घर की देख रेख, सफाई सबसे ज्यादा भागीदारी महिलाओं की हैं. मुझे स्वाभिमान सेवा संस्थान की बहनों की परफॉरमेंस देखकर बहुत ख़ुशी हुई। आप सभी को इसी तरह मेहनत करनी चाहिए। घर में ऐसे ही बैठने से होगा? नहीं ना? तो मिलजुल कर काम करना चाहिए।


No comments:

Featured Post

जसबीर कविता मंच द्वारा काव्य संग्रह 'प्रकृति और भावनाएं' का विमोचन

जसबीर कविता मंच डॉ. जसबीर कौर ने 2020 में संस्थापित किया। इस काव्य मंच पर सभी कवि कवयित्री अपने मन के उद्गार व अनुभूतियां सांझा करते हैं। इस...