अवार्ड समारोह में आये दर्शकों को संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए स्टार होराइजन कंपनी की निदेशिका भावना यादव व् शिवाली पाठक ने कहा कि इस ऑनलाइन डांस कम्पटीशन में बच्चों ने बेहद जोश के साथ भाग लिया और अपने उत्कृष्ट नृत्य से सबका मन मोह लिया है। आगे अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि ऑन लाइन डांस कम्पटीशन के माध्यम से चयनित डांसिंग लवर्स को देशभर में नई पहचान मिली है। इस डांस कॉम्पिटिशन का मुख्य उद्देश्य डांस के दीवानों को डांसिंग कौशल उभारने के साथ उन्हें बेहतर प्लेटफार्म मुहैया करना था, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में छिपे डांसिंग प्रतिभा को बढ़ावा मिल सके।
आपको बता दें, मेरठ में पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए इस तरह का ऑनलाइन डांस कम्पटीशन का आयोजन किया गया था, जिसमें बागपत, मुरादाबाद, ग़ाज़ियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, बिजनौर आदि जिलों के छह दर्जन से भी अधिक डांसर्स ने अपने किस्मत आजमये थे। इस ऑनलाइन डांस कम्पटीशन के विभिन्न श्रेणियों में अमात्य, वृंदा, आदित्य, इति एवं संस्कृति ने प्रथम स्थान हासिल किये तो वही द्वितीय स्थान पर अवंतिका यादव, ऐधा, श्रेया एवं अंश नज़र आये और इस कम्पटीशन के तृतीय स्थान पर अहाना दीक्षित, सार्थक व् श्री प्रिया ने अपना स्थान हासिल किया। इस ऑनलाइन डांस कम्पटीशन में चयनित बच्चों को ट्रॉफी के साथ गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।
अवार्ड समारोह के अंत में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए स्टार होराइजन कंपनी की निदेशिका ने कहा कि आज संपूर्ण विश्व कोविड 19 जैसे खतरनाक वायरस से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में हमें इस महामारी से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करना अहम है और सरकार के गाइडलाइन के अनुसार, घर पर रहें, सुरक्षित दूरी बनाकर रखें, हाथ बार-बार धोएं, मुंह ढककर खांसें, बीमार हैं? तो तुरंत कॉल करें 1075 हेल्पलाइन पर। ऐसा करने से हम खुद के साथ देश को भी कोविड-19 जैसे वायरस से बचा सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन सिकेन शेखर ने किया।
हिंदी अख़बार अमर उजाला ने कुछ इस तरह किया अपने सुर्ख़ियों में इस खबर को शामिल
हिंदी अख़बार अमर उजाला ने कुछ इस तरह किया अपने सुर्ख़ियों में इस खबर को शामिल
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रॉबिन चौधरी, मयंक, नीरज मित्तल, दिव्या जुनेजा, राजीव गुप्ता, मार्शल, करण आदि लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। साथ ही इस अवसर पर अंजू शर्मा, प्रदीप राज सक्सेना, नगमा, विजय, रूद्र तोमर आदि लोग भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment