वैशाली जिला के जिला पदाधिकारी और हाजीपुर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी अगर आप अस्पताल की व्यवस्था आम जनता को समझने में सफल नहीं हो रहे हैं तो आपको आम जनता के पास आकर मदद मांगने की जरुरत है और अगर समझाने के काबिल खुद को नहीं समझते तो काम धाम बंद कर दीजिये। एक गरीब आदमी जिसकी न तो हैसियत होती है और न ही औकात, उसे आप मजबूर कर रहे हो प्राइवेट अस्पताल में कदम रखने को। साथ ही आम जनता से अपील सरकारी अस्पताल में आप इलाज कराने के लिए आगे बढ़े और शिकायत मिलने पर वहां के पदाधिकारी को सूचित करें। सरकारी अस्पताल आम जनता की संपत्ति है और उसे सिर्फ आपकी सेवा के लिए निर्माण कर समर्पित किया गया है।
जय हिन्द !!
सिकेन शेखर बाजपेयी

No comments:
Post a Comment